फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भारतीय बेटियों के जलवे से उत्साहित स्थानीय खिलाड़ी

Wed, 30 Sep 2026 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एशियाई खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। उन्होंने विभिन्न खेलों में कांस्य से लेकर स्वर्ण पदक देश के नाम किए हैं, जिस पर जनपद की खिलाड़ियों को भी गर्व है। उनका कहना है कि संसाधनों के अभाव में वह भले ही आगे नहीं निकल पा रही हैं लेकिन अपना प्रयास जारी रखेंगी। उम्मीद है एक दिन प्रदेश और देश के लिए खेलकर जनपद का नाम रोशन करेंगी। पेश है महिला खिलाड़ियों से बातचीत के अंश...।
विज्ञापन




भारतीय महिला क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने से भारत का नाम रोशन हुआ है। उनके खेल को देखकर मैं भी आगे अपने प्रयास जारी रखूंगी और एक न एक दिन भारत की टीम का हिस्सा बनकर दिखाकर रहूंगी।-राखी राजा



खेल हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। जनपद में संसाधनों की कमी दूर हो तो यहां की बेटियां भी प्रदेश और देश में खेल कर जनपद का नाम रोशन करेंगी।-सुरभि
विज्ञापन




एशियाई खेलों में भारत की महिला खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं है और देश को पदक दिला रहीं हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। विश्वास है कि पदक जीतने का सिलसिला बरकरार रहेगा। महिला टीम आगे की भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।-साक्षी बुंदेला



भारत की टीम ने दिखा दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। चाहे क्रिकेट, कबड्डी या फिर दौड़, शूटिंग हर खेल में जीतना सिर्फ खेल की जीत नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण की एक बड़ी मिसाल है। जिस पर हमें गर्व है।-आफरीन खान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें