फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि त्योहार के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी और कच्ची शराब पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इसके लिए आबकारी विभाग सतर्क रहे। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि होली पर लगभग 831 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। उक्त स्थलों पर साफ सफाई, पानी, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि होलिका दहन में स्थलवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उनके मोबाइल नंबर संबंधित थानों को उपलब्ध करा दें। साथ ही आयोजन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहे। होली के दौरान जो टोलियां निकलती हैं, उन पर नजर रखी जाए, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाईदूज पर महिलाओं का आवागमन अधिक होता है, ऐसे में एआरटीओ यह सुनिश्चित करें कि किसी भी यात्री से निर्धारित किराया ही वसूला जाए। 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम जिनमें भीड़ व लाउडस्पीकर का प्रयोग हो, उसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम होता है तो संबंधित अधिकारी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करा लें। बैठक में एसपी मोहम्मद मुश्ताक एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम राघवेन्द्र शर्मा, एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ सदर अभय नारायण राय, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, एडीआई सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


- 12 हजार सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में हम सभी को त्योहार मनाना है। कोई नई परंपरा शुरू न करें। होलिका दहन के स्थलों पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। 12 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सघन निगरानी रखी जाएगी। सभी चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहकर निगरानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें