फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ठेका कर्मियों को छह महीने से नहीं मिला वेतन...फीकी रहेगी होली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन न मिलने से उनकी होली फीकी रह जाएगी। इन कर्मियों को बीते छह माह से वेतन नहीं मिला है। ये कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
सामुदायिक व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 59 आउटसोर्सिंग कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मियों को बीते छह माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं करा पा रहे हैं। सभी कर्मी होली पर भुगतान होने की आस लगा रहे थे, लेकिन अब होली में दो दिन ही शेष रह गया है। वेतन न मिलने से उनकी आस टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कर्मचारियों में नाराजगी
होली पर अधिकांश घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। गुजिया, सेब, मठरी, दही-बड़े, पकौड़े आदि बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। बाजार में लोग खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में भीड़ है, लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मी उदास हैं। कर्मियों का कहना है कि पकवान तो दूर परिवार का पालन पोषण तक मुश्किल हो रहा है। इससे उनमें नाराजगी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें