फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ठीक कर रहे दो लाइनमैनों को लगा करंट, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। विद्युत सब स्टेशन के समीप लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट की चपेट में आने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पवा में करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह दो नंबर फीडर में फाल्ट आया था। जिसके बाद बिजली घर के समीप लगा तार टूट गया। लाइनमैन शिवदयाल अपने सहयोगियों के साथ खंभे पर चढ़ कर फाल्ट ठीक कर रहा था। अचानक लाइन में करंट आने से वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। यह देख मौजूद विद्युत कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कराई और घायल कर्मचारी को तुरंत सीएचसी तालबेहट ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दोपहर दो बजे के बाद कर्मचारी लाइन के फाल्ट को ठीक करके नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर सके। इसके चलते नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति सुबह से दोपहर तक बिजली ठप रही।
उधर, आदर्श ग्राम पवा में मंदिर के समीप लाइन में आई खराबी को सही करते समय लाइनमैन बब्लू को करंट लग गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां उसकी गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों विद्युत कर्मियों को लगे करंट से विभागीय कर्मचारी काफी चिंतित हैं। उनके अनुसार दोनों स्थानों पर पूरी सावधानी से कार्य करने के बावजूद करंट का आना जांच का विषय है। कुछ कर्मचारी इसे अर्थिंग गलत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें