फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का हीटवेव वार्ड बनकर हुआ तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लू की चपेट में आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तैयारियां हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज में भूतल पर दस बेड का वार्ड तैयार हो गया है। इसमें वेंटिलेटर, एसी समेत अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि को लेकर हीट स्ट्रोक की घटनाएं अधिक होने की संभावना होती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने लू से निपटने की तैयारियां कर ली हैं। मेडिकल कॉलेज में भूतल पर दस बेड का हीटवेव वार्ड बनकर तैयार किया गया है। इसमें मरीजों को समुचित उपचार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वार्ड में वेंटिलेटर की सुविधा की गई है। वहीं, ऑक्सीजन व पल्स, ब्लडप्रेशर की जांच के लिए मल्टी मॉनीटर भी लगाए गए हैं। वार्ड के प्रत्येक कक्ष में एसी लगाया गया है। मरीजों में पानी की कमी न हो, इसके लिए ओआरएस की सुविधा की गई है। मरीजों को ओआरएस का घोल दिया जाएगा। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। उपचार सेवाएं देने के लिए तीन शिफ्ट में चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ को लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हीटवेव वार्ड में सभी प्रकार की सुविधाएं की गई हैं। हालांकि अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
-
मेडिकल कॉलेज में दस बेड का हीटवेव वार्ड बनकर तैयार कर दिया है। आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गईं हैं। मरीजों के आने पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। - डॉ. विशाल जैन, सहायक आचार्य, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें