फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडू छोड़ो समस्याओं का समाधान करो

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार की सुबह श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोरलाल पंथ मास्टर कॉलोनी में झाडू लगाने पहुंचे तो उन्हें कॉलोनी की महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि झाडू छोड़ो पहले समस्याओं का समाधान करो।
विज्ञापन

मास्टर कॉलोनी की महिलाओं का कहना था कि रास्ता सही नहीं है पानी और बिजली की समस्या है। घनश्याम के घर से आगे रास्ता नहीं है। न ही नल की कोई लाइन है, न बिजली है। छात्र- छात्राएं और मुहल्लेवासी कीचड़ से निकल रहे हैं। बाद में राज्यमंत्री ने रास्ते में मौरंग डलवाने का आश्वासन दिया। जमनी, भागुंति, संतोषी, भारती, शिव कुमारी, सावित्री, पार्वती, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें