फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमझरा-मालथौन हाईवे पर मिला तेंदुए का शव

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-पाली। जनपद में गौना रेंज से सटे अमझरा-मालथौन हाईवे पर मध्यप्रदेश के ग्राम आटा में एक नर तेंदुए का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना आसपास के ग्रामीणों को लगी, तो वहां पर उसको देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गौना रेंज से वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन वह मध्य प्रदेश का इलाका होने के कारण सागर वन विभाग की टीम उसे ले गई। जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वह तेंदुआ है, जो आए दिन अमझरा गोशाला में आकर गोवंश को शिकार बनाता है।
अमझरा घाटी के आसपास गौना रेंज में तेंदुए की चहलकदमी काफी दिनों से चल रही थी। यह मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के जंगलों में विचरण करता रहता था। साथ ही जब भी इसे मौका मिलता था, यह गोआश्रय स्थल से गोवंश को अपना शिकार बना लेता था। कुछ माह पूर्व गोशाला की गाय का शिकार कर इसे पेड़ पर ले गया था। जहां पर गाय का शव मिला था। हालांकि गौना रेंज में एक ही नहीं कई तेंदुआ विचरण करते रहते हैं।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने इसको टक्कर मार दी, जिससे इसकी मौत हो गई। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि तेंदुआ का शव नेशनल हाईवे पर यूपी सीमा से दो किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के अटा ग्राम पर पाया गया था। जिसे सागर वन विभाग की टीम ने ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें