फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सलैया में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। गौना रेंज के अंतर्गत सलैया गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। एक ग्रामीण द्वारा तेंदुए की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद सलैया से जुड़े अन्य गांवों के लोग भी सहम गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए बच्चों और पशुओं को घरों के भीतर रखने को कहा। साथ ही लोगों को झुंड में बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। उपप्रभागीय निदेशक सतेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल क्षेत्र में तेंदुओं का विचरण सामान्य है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें