फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
lekhpal take bribe, video viral
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील क्षेत्र के एक गांव में किसान से जमीन प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लेखपाल पर सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लेखपाल किसान से काम के बदले में सुविधा शुल्क लेता नजर आ रहा है। इस संबंध में किसान ग्राम बरौदाड़ाग निवासी रामरूद्र शांडिल्य पुत्र रामस्वरूप ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें बीज लेने के लिए अपनी जमीन के भूमि प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। जिसको लेकर वह 12 जून को तहसील तालबेहट मुख्यालय गया था। जहां से नकल खतौनी निकाल कर भूमि प्रमाण पत्र ( 61 ख फॉर्म ) लेकर लेखपाल के पास गया। इसके बाद लेखपाल ने एक हजार रुपये की मांग की। पैसा नहीं होने पर मैंने बाद में देने के लिए कहा। इसके बाद शनिवार को लेखपाल ने गांव में एक दुकान पर मुझसे कागज बनवाने के नाम पर एक हजार रुपये ले लिए। उन्होंने आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, आरोपी लेखपाल ने बताया कि उसने एक दर्जन किसानों के कागज बनाकर दिए हैं। कागज बनवाने का कोई पैसा नहीं लिया।
वीडियो आने के बाद मैंने तहसीलदार सौरभ पांडेय को जांच के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। - रमेश चंद्र, प्रभारी उपजिलाधिकरी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें