फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वकीलों ने डीजीपी व मुख्य सचिव के पुतले फूंके

Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में पुतलों की शवयात्रा निकाली, हापुड़ की घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने डीजीपी व मुख्य सचिव के सांकेतिक पुतलों की शव यात्रा निकालते हुए पुतलों का दहन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी भी की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
हापुड़ की घटना हो लेकर अधिवक्ताओं में मंगलवार को काफी आक्रोश दिखाई दिया। सोमवार से उन्होंने हड़ताल शुरू की थी, लेकिन दूसरे दिन भी जब हापुड़ की घटना के दोषियों पर कार्रवाई की सुगबुगाहट दिखाई नहीं दी तो अधिवक्ता आक्रोश में आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं ने डीजीपी व मुख्य सचिव के सांकेतिक पुतले तैयार किए। पुतला दहन करने से पूर्व अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में इन पुतलों की शवयात्रा निकाली, इसके बाद पूरी कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, महामंत्री महेंद्र जैन सहित सभी पदाधिकारी व भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये हैं मांगें

बार काउंसिल के आह्वान पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण, लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, अधिवक्ताओं के खिलाफ प्रदेश भर में झूठे आरोपों में पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लेने, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने, हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग प्रमुख रूप से की जा रही है।
विज्ञापन


दो दिन में करीब दो हजार से अधिक वादकारी रहे परेशान
ललितपुर। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण करीब दो हजार वादकारियों को नई तारीख मिली है। उनके मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाई। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना फौजदारी के वादकारियों को करना पड़ा। तहसीलों में भी यही स्थिति देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों से वादकारी कचहरी तो आए लेकिन वकील से अगली तारीख लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें