फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बार एसोसिएशन ने जनसमस्याओं का ज्ञापन डीएम को सौंपा

Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। नये जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन ने चार सूत्री जन समस्याआें का ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि राजस्व लेखागार तहसील में विगत कई वर्षों की खतौनी एवं खसरा लेखपालों के द्वारा जमा नही की जा रही है। जिससे राजस्व के रिकार्ड के मुआयने में काफी परेशानी हो रही है। न्यायालय उपजिलाधिकारी एवं न्यायालय महरौनी से जारी परवाने महीनों से कंप्यूटर कक्ष में रखे हुए हैं। खतौनियों में दर्ज नहीं होने से किसानों को कृषि से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रियल टाइम खतौनियों की फीडिंग की जा रही है, जिसमें खातेदारों के हिस्से लेखपाल द्वारा अनुमानित तरीके से हिस्से दर्ज किए जा रहे हैं। जिससे किसानों में लड़ाई झगड़े बढ़ रहे हैं और खतौतियों की फीडिंग के समय लिपिक द्वारा की गई त्रुटियां समय पर सही नहीं की जा रही हैं। उन्होंने किसान समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेमनारायण सोनी, जगदीश सिंह कुशवाहा, हरप्रासाद प्रजापति, रामबिलास खरे, कुलदीप खरे, ब्रजेश त्रिपाठी, किशन सिंह परिहार, रईस अहमद, मुहम्मद खां, रूपेश कुमार, गजराज सिंह, सीताराम झा, शिवलाल अहिरवार, राकेश सर्राफ, गगन अहिरवार, बहादुर सिंह परमार, सूर्यप्रताप सिंह, मनोहर तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें