फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कानून के पैरोकारों ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन के सभागार में मतदान जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं से शतप्रतिशत मतदान कराने में सहयोग की अपील करते हुए उन्हें मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की पहुंच शहर से गांव तक होती है। उनके पास आने वाले वादकारी प्रत्येक क्षेत्र के होते हैं। अमर उजाला के अभियान से जुड़कर जनपद में शत प्रतिशत मतदान कराएं।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अमर उजाला ने मतदाता जागरुकता के लिए जो अभियान प्रारंभ किया है, उसमें सभी अधिवक्ता सहयोग करेंगे। लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए मतदान आवश्यक है। इसके लिए अधिवक्ता भी अपनी ओर से अभियान चलाएंगे। महामंत्री महेंद्र जैन ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम में सभी अधिवक्ता सहयोग करेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन


अपना बूथ खोजने के लिए एप की दी जानकारी
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि एनआईसी ने बूथ की लोकेशन खोजने के लिए लिंक तैयार किया है, जो एनआईसी की साइट खोलने के बाद दिखाई देगी। एक क्लिक में बीएलओ को फोन लग जाएगा। दूसरी लिंक पर जाने के बाद मोबाइल पर गूगल मैप खुल जाएगा, जिससे बूथ की लोकेशन दिखने लगेगी। मतदान के पहले सभी अधिवक्ताओं से उन्होंने लिंक खोलने की अपील की।
विज्ञापन

-
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये अधिवक्ता रहे उपस्थित
पूर्व बार अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष, भगवत कुशवाहा, विक्रम ठाकुर, गौरव जैन, राजेश दुबे, संजीव लिटौरिया, राकेश तिवारी, भगवत पाठक, संजीव दीक्षित, अंकित जैन, वैभव जैन, राजेश पाठक, बृजेंद्र सिंह चौहान, शेर सिंह यादव, रविंद्र घोष, सुदेश नायक, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, बलवीर यादव, रोहित कुशवाहा, आकाश झा, अखिलेश राय, अमित ग्वाला, पुष्पेंद्र गोस्वामी, शशिकांत लोधी, जानकी बौद्ध, प्रताप यादव, जयराम सिंह, नंदकिशोर, अभिषेक, रत्नेश यादव, केपी राजपूत, भागीरथ लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें