फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना से आएगी विद्युत बिल में कमी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने विद्युत विभाग को एक से तीन किलोवाट के ऐसे ग्राहकों की सूची तैयार करने को कहा, जिनका बिल समय से भरा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलर पैनल के माध्यम से प्रत्येक ऐसे आवासीय भवन पर सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिनमें पहले से मीटरयुक्त कनेक्शन है। सोलर पैनल प्लांट स्थापित करने में कुल लागत का लगभग 75 प्रतिशत व्ययभार सरकार वहन करेगी, जबकि लगभग 25 प्रतिशत धनराशि उपभोक्ता को देना होगा। ऐसा व्यक्ति जिसके छत पर सोलर पैनल स्थापित करने हेतु पर्याप्त स्थान है, वह इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। एक किलोवाट सोलर पैनल प्लांट स्थापित करने की कुल लागत लगभग 60,000 रुपये आती है और इसमें से 45000 रुपये अनुदान के रूप में वापस कर दी जाती है। दो किलोवाट पर 90,000 रुपये और तीन किलोवाट पर 1,08,000 रुपये तक का अनुदान प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें