फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: होटल पर जमकर चले लाठी डंडे, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




तालबेहट। होटल पर खाना खाने के दौरान हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना 29 अप्रैल की है।
एक पक्ष के आशीष यादव निवासी कड़ेसराकलां ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की रात समय करीब 9:30 बजे अपने साथी अभिषेक यादव, राघवेंद्र यादव और यश यादव के साथ पूराकलां रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने गया था। इसी बीच खाने को लेकर हुए विवाद में हर्ष परिहार, पुष्पराज परिहार, होटल मालिक गाेलू शर्मा निवासी तालबेहट और अन्य अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए साथियों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एक मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के होटल संचालक गोलू शर्मा ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल को रात समय करीब नौ बजे वह अपने होटल पर था। तभी खाने के विवाद के चलते अभिषेक यादव, आकाश यादव, साहिल यादव निवासीगण ग्राम पटारन और बृजेंद्र यादव निवासी कोटरा थाना जखौरा विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज और लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। साथ ही, उनकी चांदी की चेन गिरकर खो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें