फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन यात्री की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित कर भेजा जांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इंदौर जाते समय ट्रेन में यात्री की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। जनपद बांदा के ग्राम चिल्ला निवासी 44 वर्षीय वीरेंद्र बृहस्पतिवार को इंदौर जाते समय उनकी हालत बिगड़ गई थी और अचेत हो गया था। ललितपुर स्टेशन पर वीरेंद्र को बोगी से नीचे उतारा गया था। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। भाई नरेंद्र ने मौत का कारण अज्ञात बताया था। मौत का कारण जानने के लिए शव का शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद वीरेंद्र की मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें