फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल पकड़ रहा नगर पंचायत की शिकायत का मामला, अधिकारियों ने कराई जमीन की पैमाइश

विज्ञापन
कैप्सन - जमीन की पैमाइस कराते एडीएम 2- प्रपत्रों का निरीक्षण करते एडीएम - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। नगर पंचायत पर नियमों को ताक में रखकर अवैध रूप से दुकान के निर्माण के शिकायत का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। शनिवार को उक्त जमीन की पैमाइश अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र सहित पीडब्लूडी, नगर पंचायत और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई।
विज्ञापन

नगर के युवा कांग्रेसी नेता शशि भूषण संज्ञा ने नगर पंचायत पर नियमों को ताक में रख कर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप जमीन पर दुकानों और सामुदायिक शौचालय निर्माण करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने कई उच्चाधिकारियों को शिकायतें भेजी थी। उक्त शिकायतों की जानकारी पर जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार ने उक्त जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में शनिवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग, नगर पंचायत के अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन से संबंधित दस्तावेजों का तथा शिकायतकर्ता के आरोपों का अवलोकन किया। टीम ने लोक निर्माण विभाग केे विश्राम गृह से पूराकलां तिराहे तक की जमीन की पैमाइश की। इसकी जानकारी के बाद सड़क के किनारे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एसडीएम अनिल कुमार, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता अवधेश कटियार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह, कानूनगो हरीराम प्रजापति, लेखपाल रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी ललितपुर अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि नाप जोख की गई। इसके बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी। उपजिलाधिकारी तालबेहट अनिल कुमार ने बताया कि बार बार शिकायत आने पर लोक निर्माण विभाग के कहने पर जमीन की नाप कराई गई हैं। अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश हो गई हैं। अब विभाग अपनी रिपोर्ट देगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- अवधेश कटियार, सहायक अभियंता पीडब्लूडी
- नगर पंचायत से निर्माण के संबंध में और पीडब्लूडी से जमीन के बारे में जवाब मांगा गया हैं।
- पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें