फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी वाला माता ने गांव को हैजा से दिलाया छुटकारा

विज्ञापन
ग्राम कारीटोरन में विराजी पहाड़ी वाली माता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
कारीटोरन। ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में पहाड़ी वाली माता मंदिर के प्रति लोगों को अगाध श्रद्धा है। ग्रामवासियों का मानना है कि मां अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करती है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम है। नवरात्र के पहले ही दिन ग्राम कारीटोरन में पहाड़ी वाली माता मंदिर में सुबह से ही महिला पुरुष व बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। यह मंदिर पुराने मंदिरों में से एक है। वर्ष 1970 से समूचे गांव की रक्षा कर रही हैं। इस मंदिर के बारे में कई किवंदती हैं। इनमें से एक यह है कि मंदिर में जो पुरानी मूर्ति है। उसे गांव वालों ने भव्य मंदिर बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद शेर पर सवार देवी की एक अन्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर को भव्यता प्रदान की गई। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि वर्षों पहले गांव में अक्सर हैजा की बीमारी फैल जाती थी। इससे कई लोग चपेट में आ जाते थे। इससे परेशान होकर गांव के लोगों ने देवी मां की प्रार्थना करते हुए पहाड़ पर उनकी मूर्ति को बैठाया। इसके बाद गांव से हैजा जैसी बीमारी हमेशा के लिए समाप्त हो गई। नवरात्र के दिनों में लोग सुबह शाम पहाड़ पर पूजा के लिए जाते हैं।
करीब 50 साल पहले गांव में हैजा फैला थी। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने पहाड़ पर देेवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने की ठानी की। इसके बाद गांव में खुशहाली आ गई थी।
विज्ञापन

रामस्वरूप तिवारी
पहाड़ों के बीच में दुर्गा जी विराजी है। पहले मंदिर तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम था। पेड़ों के सहारे व पत्थरों को लांघकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता था। अब सीमेंट की सीढ़ी बन गई हैं।
रगवर
कई सालों में पहाड़ पर छोटी सी मढ़िया बनी हुई थी, जिसमें देवी मां स्थापित थीं। गांव में कोई भी नया काम होता था तो लोग पहले पहाड़ वाली मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
- कम्मोद
----
मां भगवती हमारी व गांव की पालनहार हैं। उनकी कृपा से गांव में प्रेमभाव लोगों के बीच बना हुआ है। जिस कारण गांव में कम ही पुलिस की जरूरत पड़ती है।
- अरजन विश्वकर्मा
----
पहाड़ वाली माता के मंदिर से समूचे गांव को देखा जा सकता है। नई पीढ़ी के लोग प्रकृति की सुंदरता इसी पहाड़ से देखते हैं। गांव के सभी लोगों की पहाड़ वाली माता के प्रति पूरा विश्वास हैं।
विज्ञापन

भैयालाल झा

ग्राम कारीटोरन में शैरों वाली माता मंदिर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें