फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: होम्योपैथिक अस्पताल के लिए मिली भूमि, मरीजों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भवन के पास किया जाएगा निर्माण,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला मुख्यालय में होम्योपैथिक अस्पताल के लिए भूमि मिल गई है। अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भवन के पास अस्पताल व कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। जमीन चिह्नित करने के बाद हस्तांतरण की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल को जल्द ही मानक अनुरूप भवन मिल जाएगा। इससे मरीजों को सुविधाएं होंगी।
मेडिकल कॉलेज परिसर के आयुष भवन के एक कक्ष में अस्पताल संचालित हो रहा है। ऐसे में मानक विहीन भवन में अस्पताल के चलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। अब जल्द ही विभाग को अस्पताल व कार्यालय के लिए भूमि मिलेगी। विभाग ने भूमि के लिए कवायद शुरू की थी। तीन स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की कवायद चल रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास होम्योपैथिक कार्यालय व अस्पताल के लिए भूमि चिह्नित की गई है। भूमि हस्तांतरित होने के बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही निर्माण किया जाएगा। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा होगी। - डाॅ. रामसबद यादव, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें