फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने लोहे की रॉड से की हत्या, पैर दबाने को लेकर हुआ था विवाद, 3 गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 04:15 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि उन्होंने वारदात के बाद शव को सड़क पर रख दिया था जिससे दुर्घटना होना दिखाया जा सके।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व मृतक रामकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वर्णी कॉलेज के पीछे शनिवार की देर रात युवक का रक्तरंजित मेले युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने रॉड से हमला करके की थी। हत्या का कारण शराब पार्टी के दौरान पैर न दबाने को लेकर बताया जा रहा। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नईबस्ती पुराना सूचना केंद्र गाजर पैलेस निवासी 30 वर्षीय रामकुमार पंथ के रक्त रंजित शव वर्णी जैन कालेज के पास गुरूनानक धर्मशाला के सामने सड़क पर मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई थी। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि घटना में संलिप्त तीन आरोपी सम्यक उर्फ राही जैन, गजेंद्र लोधी व गौरव रैकवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक रामकुमार व तीनों सुबह से ही राही जैन के घर पर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच इनके मध्य पैर दबाने को लेकर वाद-विवाद हुआ था। इसी दौरान इन तीनों ने राजकुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गुनाह छुपाने के लिए मुख्य आरोपी राही जैन ने मृतक के शव को नीचे लाकर सड़क पर रख दिया, जिससे कि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें