फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, मोबाइल पर बात के दौरान पुलिया से टकराकर हो गई अनियंत्रित

Tue, 21 Oct 2025 11:35 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

बाइक चलाते समय धर्मेंद्र मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और दोनों यहां पर करीब 15 फुट गहरी नहर में गिर गए। नरेंद्र तो तैरकर नहर से बाहर आ गया, लेकिन धर्मेंद्र पानी में डूब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट-जखौरा सड़क मार्ग पर रविवार की देर रात को अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकरा गई और बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। बाइक सवार नरेंद्र अहिरवार तैरकर बाहर निकल गया। जबकि थाना पाली के ग्राम ऐरावनी निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र रैकवार पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई शंकर ने बताया कि रविवार को उसका भाई धर्मेंद्र अपने साथी नरेंद्र (25) के साथ बाइक से राजघाट गया था। देर रात को वह लोग वापस घर लौट रहे थे। ग्राम मैलार के पास बाइक चलाते समय धर्मेंद्र मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और दोनों यहां पर करीब 15 फुट गहरी नहर में गिर गए। नरेंद्र तो तैरकर नहर से बाहर आ गया, लेकिन धर्मेंद्र पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से धर्मेंद्र को खोजकर पानी से बाहर निकाला। आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकाें ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्री है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें