शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुये
- फोटो : संवाद
पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार को शहिद हुए पुलिस कर्मियों श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक ने में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्य, अनुशासन व देशभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान समस्त पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।