फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, आत्मघाती कदम उठाने से पहले वीडियो बनाकर बताई सुसाइड की वजह

Mon, 29 Jun 2026 02:21 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मृतक का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप लगाया कि एक युवक को पांच लाख रुपए दिए थे जो लौटाने की बजाय और मांग रहा है। साथ ही उसे धमकाया भी है। इससे वह आहत होकर सुसाइड कर रहा है।
विज्ञापन
मृतक विशाल की वायरल वीडियो से ली गई फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया, वायरल वीडियो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटककर रविवार की रात को थाना बार के सेमरा भागनगर निवासी 26 वर्षीय विशाल लोधी ने जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और एक युवक पर पांच लाख रुपए लेने और फिर वापस न करने व धमकी देने से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही। युवक ने वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर शेयर भी किया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक विशाल ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने पावर प्लांट में कार्यरत एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने उससे पांच लाख रुपए यह कहते हुए ले लिए थे कि वह साढ़े सात लाख रुपए एक माह में वापस कर देगा। एक माह दस दिन गुजरने के बाद जब उसमे रुपए मांगे तो रुपए देने के बजाय और मांगने लगा। रुपए देने से मना करने पर उसे जान से मारवा देने की धमकी दी। इससे वह परेशान है और आहत होकर आत्महत्या कर है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक पवार प्लांट में एक कंपनी में सुपरवाइजर था और उसकी एक पुत्री है। पत्नी गर्भवती है, वह तीन भाई  व एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन


युवक का सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें