फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड का प्रयास, जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आया था

Sat, 18 Jul 2026 03:16 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सदर तहसील में जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। साथ में आए भतीजे ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद परिजनों से जानकारी लेते डीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील सदर में शनिवार की सुबह संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक युवक ने वहीं पर लगे पेड़ पर चढ़कर तौलिया के फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया। भतीजे ने पेड़ पर चढ़कर उसकी जान बचाई। इस घटनाक्रम के दौरान युवक के बड़े भाई और मां की भी तबीयत बिगड़ गई, इन सभी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी 20 वर्षीय काशीराम कुशवाहा ने बताया कि वह अपने पिता लक्खी के नाम पर दर्ज 16 डिसमिल जमीन पर कथित कब्जे से परेशान है। उसकी जमीन पर विपक्षियों ने रातों रात मकान बना लिया। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी बात को लेकर वह शनिवार को वह अपने बड़े भाई रामप्रसाद, मां सखी बाई और अन्य परिजनों के साथ तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देता पीड़ित का भाई...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें