फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: योगी के मंत्री ने मंडलायुक्त को माला पहनाकर की पैर छूने की कोशिश, वाीडियो हुआ वायरल

Fri, 16 Jan 2026 01:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री झांसी कमिश्नर का स्वागत करते हुए पैर छूने लगते हैं लेकिन कमिश्नर उनकाे रोकते हुए उनका हाथ पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मंडलायुक्त के पैर छूने के लिए आगे बढ़ते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में हाईवे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे काे देख श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उनका माला के साथ स्वागत करते हुए उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेने लगते है। हालांकि मंडलायुक्त ने उनके हाथ पकड़कर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन



ललितपुर-सागर हाईवे स्थित कैलागुआ चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने आए मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को देख श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने एक माला लेकर उन्हें पहनाने लगे जिस पर मंडलायुक्त ने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए माला राज्यमंत्री के गले में पहना दी। इसी दौरान राज्यमंत्री मंडलायुक्त के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने राज्यमंत्री के हाथ पकड़ कर उन्हें रोक दिया। यह नजारा देख मौजूद अन्य अफसर हंसने लगे। हालांकि राज्यमंत्री ने यह कहकर माहौल खुशनुमा कर दिया कि संक्रांति के पर्व पर ब्राह्मण होने के नाते वह उनके पैर छू रहे थे। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



मंत्री और मंडलायुक्त का वायरल वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें