फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 08 Apr 2026 09:25 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पड़ोस के एक परिवार ने रानी से विवाद किया था और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला शव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय रानी का शव मंगलवार को घर के कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के चचेरे जेठ राकेश के अनुसार, मंगलवार को रानी घर पर अकेली थी। उसका पति जगभान काम पर गया था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में जब पुत्र देवांश स्कूल से लौटकर घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने परिजनों और मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कमरे के ऊपर बने रोशनदान से झांककर देखा तो रानी का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोशनदान के जरिये बच्चे को अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लिया।

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह पड़ोस के एक परिवार ने रानी से विवाद किया था और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी परिवार ने रानी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें