इन ग्राम पंचायतों में होगा प्रतिभूति वनीकरण
ब्लॉक - ग्राम पंचायत का नाम - आरक्षित भूमि
बिरधा - धौजरी - 122.94 हेक्टेयर
बिरधा - कपासी - 16 हेक्टेयर
बिरधा - जाखलौन - 50.44 हेक्टेयर
तालबेहट - बघौरा - 35.85 हेक्टेयर
यह है कांवड़ मार्ग परियोजना
कांवड़ मार्ग परियोजना में गाजियाबाद के मुरादनगर से उत्तराखंड के हरिद्वार तक सड़क का निर्माण हो रहा है। यह परियोजना हरिद्वार जाने वाले हल्के वाहनों के लिए बाईपास और कांवड़ियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग का काम करेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान के दौरान दिल्ली मेरठ रोड का उपयोग किया जाता है। इस मार्ग पर यातायात ज्यादा होने के चलते कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना की संभावना अधिक होती है। इसे देखते हुए शासन इस परियोजना पर काम कर रहा है।
मेरठ के कमिश्नर का पत्र मिलने के बाद डीएम ने वन विभाग को प्रतिभूति पौधे लगाने के लिए चार ग्राम पंचायतों धौजरी, कपासी, जाखलौन व बघौरा में ग्राम समाज की 225.23 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है। जल्द ही यहां पौधरोपण किया जाएगा। -डीएन सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी