फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: हाईवे के डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Wed, 17 Jun 2026 10:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्राम रोड़ा निवासी ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्राम रोड़ा निवासी ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जनपद में हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व कटों और आबादी के क्षेत्रों में रेलिंग (सुरक्षा जाली) लगाई जा रही है। इससे लोग या जानवर व दो पहिया वाहन डिवाइडर से सीधे दूसरे रोड पर न आ सकें। इससे हाईवे पर जा रहे वाहन सुरक्षित सफर कर सकेंगे। साथ ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। शहर के समीप ग्राम रोड़ा में हाईवे के डिवाइडर के बीच रेलिंग लगाई जा रही थी। रेलिंग लगने से लोग सीधे एक हाईवे दूसरे में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। निर्धारित कट से ही सड़क को पार कर सकेंगे। बुधवार को दोपहर में रेलिंग के विरोध में ग्राम रोड़ा की लगभग आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं व पुरुष हाईवे पर आ गए और रेलिंग लगाने का विरोध करते हुए जाम लगा दिया।

कार्यदायी संस्था ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी नहीं माने। जाम की सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दी। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लगभग दो किलोमीटर तक दोनों ओर जाम लगने से वाहन सवार व चालक परेशान हो गए। गर्मी में पसीना से तर हो गए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली पुलिस समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। अधिक समझाकर जाम को खुलवाया। लगभग आधा घंटे के बाद जाम खुला। वाहनों की कतार में 20 मिनट का समय लग गया। जानकारी के अनुसार डिवाइडर पर 30 फिट तक जाली को छोड़े जाने का अश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले ग्रामीण
हाईवे पर रेलिंग लगने से अपने खेतों पर जाना मुश्किल हो जाएगा,निकासी के लिए जगह छोड़ी जाए। - भरतलाल
अभी सीधे निकासी कर लेते हैं। अधिक दूरी पर जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रास्ता दिया जाए। - नीलेश

हाईवे पर ग्रामीणों के प्रदर्शन का वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें