फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: फसल काटते समय सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज कराने के बजाए परिजन कराते रहे झाड़फूंक

Thu, 17 Sep 2026 08:08 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

दोनाें घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं। सांप के काटने के बाद दोनों महिलाओं के परिजन उनकी झाड़फूंक कराते रहे जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांप, सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी 35 वर्षीय बिमलेश और तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टपरियन निवासी 55 वर्षीय सोना देवी को बुधवार को खेत पर उड़द की फसल काटते समय सांप ने डस लिया। जिससे दोनों महिलाओं के परिजन उनकी झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


घटना - एक
थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी बिमलेश बुधवार को अपने खेत पर उड़द की फसल काट रही थी। उसके साथ पति माखन सहित अन्य परिजन भी थे। फसल काटते समय बिमलेश को सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर साथ में मौजूद परिजन उसके पास गए तो उन्हें सांप जाता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही देर में बिमलेश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो देर रात मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।


घटना - दो
कोतवाली तालबेहट के ग्राम टपरियन निवासी 55 वर्षीय सोना देवी बुधवार की दोपहर को अपने खेत पर उड़द की फसल काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ की उंगली में डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसकी झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। तीन से चार घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद भी जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन रात को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्री व एक पुत्र है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन



दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। हालांकि परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की बात कही है। अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें