फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को पीटा, सार्वजनिक तौर पर गालियां देने से मना करने पर की पिटाई

Thu, 17 Sep 2026 01:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

आरोप है कि हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट के बाद उसके घर पर भी तोड़-फोड़ की है। पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मोहम्मद अनस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमाज पढ़कर आ रहे युवक ने गाली दे रहे युवकों को ऐसा करने से रोका तो हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला मवेशी बाजार निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह नमाज पढ़कर घर आ रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर एक युवक गालियां दे रहा था। जब उसने इस प्रकार से सार्वजनिक तौर पर गाली देने से रोका तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गालियां दी और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि इतना ही नहीं हमलावरों ने उसके घर में भी तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने उसको किसी तरह आरोपियों से बचाया। तहरीर के मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें