खिलान सिंह और उसकी पत्नी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
हलवा खाते ही गहरी नींद में सो गए परिजन
सभी लोगों ने उक्त मीठे हलुआ को खाया। इसे खाने के बाद परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान रात में नई दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। इधर 14 मई की सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो उन्हें नई दुल्हन घर में दिखाई नहीं दी। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। घर के सामान का निरीक्षण किया तो पाया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित 70 हजार रुपये नकद गायब थे। इसे लेकर नई दुल्हन फरार हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित रहीश ने एक शिकायती पत्र थाना बार पुलिस को दिया और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाने पहुंचा पीड़ित परिवार...