फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: तेंदुए ने ग्रामीण पर बोला हमला, एक किमी तक ले गया घसीटते हुए, दर्दनाक मौत; इलाके में दहशत

Thu, 14 May 2026 12:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

थाना जाखलौन इलाके में तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला बोलते हुए उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जाखलौन इलाके में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

परिजनों को शांत करातीं महिला पुलिस। - फोटो : संवाद
ग्राम सैपुरा में शौच के लिए गए ग्रामीण श्रीपाल सहारिया पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया और खींचते हुए करीब 1 किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। तेंदुआ के हमले से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है शव का कुछ हिस्सा भी तेंदुए ने खा लिया है। जानकारी मिलते ही गांव के लोग व पुलिस के साथ वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें