फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: व्यापारी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, दूसरे व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप

Sun, 28 Nov 2021 10:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, ललितपुर।

सार

कस्बा पाली निवासी सनत कुमार जैन कस्बा पाली स्थित मेन मार्केट में अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे, इसी दौरान उनकी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह दुकान छोड़कर कहीं चले गए। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी व्यापारी सनत कुमार जैन (57) ने रविवार दोपहर अपनी दुकान से कुछ दूर स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कस्बा पाली निवासी सनत कुमार जैन कस्बा पाली स्थित मेन मार्केट में अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे, इसी दौरान उनकी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह दुकान छोड़कर कहीं चले गए। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। शाम को उनका शव कुछ दूर स्थित कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी गुणमाला जैन पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसके पति अपनी दुकान पर बैठे थे तो वहां एक व्यक्ति आया और उसके पति को देते हुए एक लाख रूपये की अवैध मांग कर रहा था, जबकि उसके पति उसे पहले ही चार लाख दे चुकने की बात कर रहे थे। वह व्यक्ति उसके पति को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसके बाद उसके पति वहां से चले गए और बाद में उनका शव कुएं में मिला। मृतक की पत्नी ने उक्त व्यक्ति से परेशान होकर पति द्वारा आत्महत्या करने के आरोप लगाए हैं। मृतक का एक बेटा है। थानाध्यक्ष पाली तिलकधारी सरोज ने बताया कि आरती शाम को शव कुए में पड़ा मिला है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें