थाना सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के मंदिर से दानपेटी लेकर भाग रहे चाेर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम देलवारा निवासी नरेश पटैरिया ने बताया कि वह ग्राम जैरवारा स्थित हनुमान मंदिर का पुजारी है। शनिवार को वह पूजा करने मंदिर पहुंचा। तभी एक व्यक्ति मंदिर मे रखी दान पेटी को उठा कर चोरी से ले जा रहा था जब उसने रोका तो वह भागने लगा। इस पर उसने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। उनकी मदद से भाग रहे व्यक्ति को दान पेटी सहित पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामस्वरूप पाल निवासी दिगारा थाना तालबेहट बताया। दान पेटी मे कुल 6390 रुपये थे। जिनको उक्त व्यक्ति रामस्वरूप चोरी करके ले जा रहा था। घटना की सूचना डायल -112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द पकड़े गए व्यक्ति को सूप दिया। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।