फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: हाईवे पर चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 07 Oct 2025 02:07 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता काे हाईवे किनारे छोड़ कर भाग निकले। छोड़ते समय चाकू दिखाकर कहा कि यदि किसी से घटना का जिक्र किया तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉलरशिप का ऑनलाइन फार्म भरवाकर हाईवे पर पैदल घर जा रही छात्रा को कार में बैठाकर दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद आरोपी पीड़िता को हाईवे पर छोड़ कर भाग निकले। थाना जखौरा पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली तालबेहट इलाके की 18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर की दोपहर को वह घर से कस्बा बांसी में स्कॉलरशिप का आनलाइन फार्म भरवाने गई थी। फार्म भरवाने के बाद वह अपने घर हाईवे पर पैदल-पैदल जा रही थी। जैसी ही वह रास्ते में खरखरी चेक डेम के पास पहुंची थी कि रास्ते में उसे कार में सवार नितिन ठाकुर मिला। वह नितिन ठाकुर को स्कूल में पढ़ाने के लिए इंटरव्यू देने के समय करीब ढाई महीने से जानती थी। इस वजह से वह नितिन की गाड़ी में बैठ गई। तब नितिन का दोस्त गाड़ी चला रहा था। नितिन गाड़ी मे पीछे वाली सीट पर बैठा था। रास्ते में नितिन ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी खड़ी कर नितिन गाड़ी चलाने लगा और नितिन दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी उसे बेतवा नदी के आगे में बबीना से पहले कट तक ले गए और गाड़ी वापस मोड़कर शाम करीब सात बजे सोरई रोड के सामने स्थित मंदिर के पास छोड़कर चाकू दिखाकर कहा कि यदि किसी से घटना का जिक्र किया तो उसे जान से मार देंगे इसके बाद दोनों भाग गये।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें