यह हैं असली डॉ. राजीव गुप्ता
डॉ. राजीव गुप्ता मूल रूप से कलकत्ता के 113 ए मनोहरदास चौक द्वितीय तल के निवासी है। इनके पिता का नाम तिलकराज गुप्ता व मां का नाम शकुंतला है। राजीव गुप्ता ने वर्ष 1993 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। इसके बाद एमडी की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी से वर्ष 1996 में उत्तीर्ण की। यहीं पर ललितपुर की डॉ. सोनाली सिंह ने चिकित्सा की पढ़ाई की, जहां पर दोनों की मुलाकात हुई और शादी कर ली। इसके बाद वर्ष 1998 में अमेरिका में शिफ्ट हो गए। यहां पर टेक्सास शहर के एक अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट के पद सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी उनकी पत्नी व अभिनव सिंह की बहन डॉ सोनाली सिंह ने दी है।
मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों का होगा सत्यापन, नई नियुक्ति पर एलआईयू की भी जांच
मामले का खुलासा होने के बाद मेडिकल कॉ़लेज में बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही थीं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब कॉलेज में कार्यरत सभी चिकित्सकों के दस्तावेज की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही एक शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि इस तरह का फर्जीवाड़ा गंभीर मामला है। भविष्य में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए नई नियुक्ति होने पर दस्तावेज का सत्यापन कराने के साथ ही एलआईयू से भी जांच कराई जाएगी।
मामले की जानकारी देते मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला...