एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बर्खास्तगी की तैयारियां हुई शुरू
जीजा की डिग्री लगाकर चिकित्सक बने व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा की पोल खुलने की भनक लग गई थी। इस पर फर्जी चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज प्रशासन को इस्तीफा भेज दिया है। मामले की पोल खुलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस्तीफा को अस्वीकार करते हुए कार्रवाई की तैयारियां शुरु कर दी हैं।
मां की मौत का झूठा हवाला देकर दिया त्यागपत्र
जीजा की डिग्री लगातार चिकित्सक बनने वाले ने शिकायत होने के एक दिन पहले ही अपनी मां की मौत का हवाला लेकर त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र के अगले दिन शिकायत करने पहुंची बहन डॉ. सोनाली सिंह से जब प्रधानाचार्य ने मां की मौत के बारे में पूंछा तो बताया कि मां पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
एफआईआर व वेतन रिकवरी की हो रही तैयारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच में चिकित्सक के इंजीनियर होने की पुष्टि होने के बाद अब विभागीय अधिकारी एफआईआर की तैयारियों में जुट गए हैं। साथ तीन वर्ष में प्राप्त किए वेतन की रिकवरी की तैयारियां भी चल रहीं है।
इनका यह है कहना
मेडिकल कॉलेज में तीन वर्ष से कार्यरत डॉ. राजीव गुप्ता का असली नाम अभिनव सिंह हैं, जो रुड़की से इंजीनियर है। पूर्व में कस्टम अधिकारी थे। दूसरे की डिग्री लगाकर नौकरी पाई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। एनएचएम को सूचना दी गई है। मामले में सशक्त कार्रवाई की जाएगी
।- डाॅ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
जीजा की डिग्री लगाकर चिकित्सक की नौकरी पाने के मामले में जांच टीम गठित की गई थी, जिसमें चिकित्सक बने व्यक्ति का असली नाम अभिनव सिंह होने की जानकारी हुई है। मामले में टीम गहन जांच कर रही है। जल्द ही एफआईआर और वेतन रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ, ललितपुर।
मामले की जानकारी देते प्रधानाचार्य मयंक शुक्ला...