फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! आदर्श होगा अपने ललितपुर का रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी! आदर्श होगा अपने ललितपुर का रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

ललितपुर। अपना ललितपुर स्टेशन भी आदर्श रेलवे स्टेशन होगा। इसके कायाकल्प पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे नवीन भवन का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। स्टेशन को पुराने मालगोदाम की ओर शिफ्ट किया जाएगा। मालगोदाम को खत्म किया जाएगा। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रेलवे ने ललितपुर रेलवे स्टेशन को बहुत पहले आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित कर दिया था, लेकिन यहां अभी भी तमाम सुविधाओं का अभाव है। इस कारण सवाल खड़े होते रहे हैं। लेकिन, अब बहुत जल्द रेलवे स्टेशन पर आदर्श रेलवे स्टेशन की तरह सुविधाओं के साथ उसके आधुनिकीकरण की दिशा में विभाग ने कदम बढ़ा दिए हैं। अब यहां आधुनिक नवीन भवन का निर्माण पुराने मालगोदाम को तोड़कर किया जाएगा। इसके लिए निर्माण विभाग की देखरेख में कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुराने मालगोदाम के पास स्थापित टिनशेड को हटा दिया गया है, इसके बाद अब मालगोदाम के भवन को तोड़कर अलग किया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के लिए नवीन भवन और प्लेटफार्म नंबर एक को विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर मोहल्ला नेहरू नगर की तरफ तीसरी लाइन का निर्माण होने के साथ ही नवीन सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा ललितपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक से दो व तीन पर आने- जाने के लिए एक्सीलरेटर भी लगवाए जाएंगे। इसकी घोषणा मंडल रेलवे प्रबंधक पहले ही कर चुके हैं। रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के अनुसार अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिसमें फुटओवर ब्रिज का विस्तार किया जाना है, जिसे रेलवे स्टेशन के बाहर की ओर सड़क तक बढ़ाया जाएगा।
महिला व विकलांग यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के अनुसार प्लेटफार्म पर शौचालय व पेयजल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आरपीएफ थाने को भी मालगोदाम की ओर शिफ्ट किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से बीना तक तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और इसी तीसरी रेल लाइन के अनुसार रेलवे स्टेशन का विकास कार्य किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म का विस्तार व यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। झांसी से बीना के बीच अन्य स्टेशनों पर भी तीसरी रेल लाइन के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें