फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चेन पुलिंग के मामलों में झांसी मंडल में ललितपुर स्टेशन सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों में बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग की घटनाएं रेलवे प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। झांसी मंडल में इस वर्ष एक जनवरी से 24 जून तक सामने आए मामलों में ललितपुर रेलवे स्टेशन सबसे आगे रहा। इस अवधि में यहां 710 बार बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचे जाने की घटनाएं दर्ज की गईं।
रेल प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। झांसी मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक जनवरी से 24 जून तक बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने वाले 1021 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान 2.47 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिना कारण अलार्म चेन खींचने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। इससे न केवल ट्रेनें विलंबित होती हैं, बल्कि अन्य यात्रियों को भी अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है। झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष एक जनवरी से अब तक ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग के 710 मामले सामनेआए हैं, जो झांसी मंडल में सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें