अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद दिलाते हुए विस्तार से बताया कि कैसे भारतीय जनसंघ का जन्म हुआ।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा 25 दिसंबर 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था जो एक काला दिन था। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि पार्टी हर वर्ष आपातकाल की काली याद के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम कर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करती है। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, लोकतंत्र सेनानी संतोष कुमार तिवारी व जगदीश सिंह कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी ने अपने पिता लोकतंत्र सेनानी स्व. रघुवीर सिंह लोधी के संस्मरण सुनाए।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार तिवारी, गजेंद्र जैन,केशव प्रसाद शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा, ओमशंकर श्रीवास्तव, कंछेदी लाल मालवीय, जगदीश सिंह कुशवाहा, उदयचंद जैन आदि को सम्मानित कर उन्हें अंगवस्त्र श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम में अशोक गोस्वामी, बब्बू राजा बुंदेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, सुनीता पंथ, पूजा रैकवार, मनविंदर कौर आदि मौजूद रहे।