पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ दीपावली मनाई। पूजन कार्यक्रम दीपावली की पूजा की और उपहार भेंट किए गए।
एसपी ने दीपावली अवसर पर रात को अनाथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया, मिठाई, फल, दीपक, मोमबत्ती और पटाखे जैसे उपहार भेंट किए, पटाखे जलाए। एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं अत्यधिक प्रसन्न हुईं।