जसरथ ने आसमान में लहरा रहे तिरंगा को सलाम किया। इसके बाद वह कुर्सी पर बैठ गए और स्कूल के बच्चों के प्रस्तुत किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने लगे। देखते ही देखते वह कुर्सी से नीचे गिर गए।
विकास खंड तालबेहट के उगरपुर में स्थित जूनियर हाईस्कूल में गांव के ही बुजुर्ग जसरथ अहिरवार ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलाम करने के बाद कुर्सी पर बैठ गए। इसी बीच वह कुर्सी से नीचे गिरकर और उनकी मौत हो गई। गांव के बुजुर्ग की मौत होने से स्कूल के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन
ग्राम उगरपुर निवासी जसरथ अहिरवार (70) हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाता था। 15 अगस्त की सुबह भी वह विद्यालय पहुंच गया। यहां पर जसरथ कुशवाहा व ग्राम प्रधान रामकिशन यादव ने संयुक्त रूप से निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया। जसरथ ने आसमान में लहरा रहे तिरंगा को सलाम किया। इसके बाद वह कुर्सी पर बैठ गए और स्कूल के बच्चों के प्रस्तुत किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने लगे। देखते ही देखते वह कुर्सी से नीचे गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उठाया और शरीर का परीक्षण किया तो पाया कि उनकी मौत हो गई थी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्ग की मौत होने से वहां पर हड़कंप मच गया और सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।