फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी एवं नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई: नरेश

विज्ञापन
राजनीति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि जीएसटी एवं नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई। इसकी सबसे ज्यादा मार गरीब, मजदूर और व्यापारियों पर पड़ी है। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ पर आधारित राजनीति कर रही है, जो अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। दोषपूर्ण नीतियों के कारण किसान अपनी उपज कम दामों पर बेचने को मजबूर है। अखिलेश सरकार ने जो वादे किए, उन्हें निभाया। भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस समय देश में चुनाव का उत्सव चल रहा है, जिसमें भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है। आने वाले समय में भाजपा सरकार से हटेगी और यूपी से देश का प्रधानमंत्री बनेगा। दोनों दलों के लोग सामंजस्य बनाकर काम कर रहे हैं। सारी सीटें महागठबंधन जीतकर आ रही हैं। मोहम्मद आजम खां द्वारा जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि आम खां हमारे बड़े नेता है। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी होने को सिरे से नकार दिया है। प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव के उपरांत सभी दलों के नेता बैठकर इस पर निर्णय लेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें