फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेर से करें कमाई, आमदनी बढ़ाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेर से करें कमाई, आमदनी बढ़ाएं किसान
विज्ञापन

डोंगराखुर्द। बुंदेलखंड की बंजर जमीन पर किसान बेर की खेती कर शून्य लागत में अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। यहां की जलवायु बेर के लिए मुफीद है। बेर को शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में आसानी से तैयार किया जाता है। इसकी खेती बंजर और पथरीली जमीन पर भी की जा सकती है। इसके पेड़ो में अधिक गर्मी और पाला सहन करने की क्षमता होती है बेर के पेड़ की रोपाई जून से अगस्त के बीच की जाती है। पौधों में खाद की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन यदि देशी गोबर की खाद उपलब्ध हो तो प्रति पेड़ के हिसाब से 10 किलोग्राम, 60 ग्राम नाइट्रोजन, 70 ग्राम फास्फोरस और 200 ग्राम पोटाश डालने से पौधों में वृद्धि होती है और फल जल्दी आते हैं। इसके पेड़ तीन साल में फल देने लगते हैं।
बेर में विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन पाया जाता है। बेर के फल में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है और पोषकता के आधार पर यह सेब के समकक्ष होता है। ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी किसान डॉ. विवेक पस्तोर बताते हैं कि हमने 12 वर्ष पहले अपने देसी बेर के पौधों में ग्राफ्टिंग विधि से प्योंदी बेर की बड बंधवाई थी, जो सफल रही। उसके बाद दो एकड़ जमीन में देसी पेड़ों को 20-20 फीट की दूरी पर लगवाया। अगले वर्ष पेड़ों में अलग-अलग किस्म के बेर की बडिंग कराई। जो सफल रही और अब उनमें पर्याप्त फल आ रहे है, जो बाजार में ढाई से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहे हैं।
विज्ञापन


बेर में होती हैं कई किस्में
किसान विवेक पस्तोर ने बताया कि बेर की कई प्रजातियां होती हैं, जिनमें उनके पास प्योंदी बेर की बनारसी, सेब, गोला और इलाइची चार किस्में हैं। इस समय 85 पेड़ फल दे रहे हैं, जिनसे 80 से 90 क्विंटल फल मिल जाते हैं। इन्हें बाजार में बेच कर अतिरिक्त आय हो रही है। पेड़ तैयार होने के बाद ज्यादा देखभाल और पानी की जरूरत नहीं होती। इसकी कटाई-छंटाई अप्रैल-मई में कर दी जाती है, जिससे फल खूब आते हैं और बेर बड़े होते हैं। पेड़ों में किसी प्रकार का रोग नहीं लगता, लेकिन फल को मक्खी कभी-कभी नुकसान पहुंचा देती है, जिससे फलों में कीड़े हो जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए फूल आने पर रोगार नामक दवा का छिड़काव करते हैं।
विज्ञापन


जिले में 40-50 किसान बेर की खेती कर रहे हैं। पेड़ों की संख्या 15 हजार हैं। पांच वर्ष पहले बुंदेलखंड विशेष पैकेज की योजना के अंतर्गत किसानों के देसी बेर के पौधों को प्योंदी बेर में बदला गया था। किसानों को दो सौ रुपये प्रति पेड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी गई थी। यह योजना जिले में दो वर्ष के लिए थी। इस वर्ष कोई योजना नहीं है।
- डॉ. सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें