फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: घनश्याम हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुए तीनों आरोपी

Tue, 04 Aug 2026 10:11 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ करीब 4 बजे तालबेहट कोतवाली इलाके में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 जुलाई को बुढ़वार रोड पर हुए चर्चित घनश्याम यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में राजघाट साउथ नहर कैनाल के पास ग्राम खांदी में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी इंदल यादव, दीपक यादव, पुष्पराज उर्फ राजराज के पैरों में गोली लगी। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तालबेहट कोतवाली पुलिस मंगलवार की सुबह करीब चार बजे चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान कोतवाली सदर क्षेत्र के सिद्धनपुरा निवासी इंदल यादव (26), इलाइट के पास निवासी राज राजा (29) और जाखलौन थाना क्षेत्र के बंदरगुढ़ा निवासी दीपक यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियो ने 28 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे बुढ़वार रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास घनश्याम यादव, उसके पुत्र कृष्णपाल और पत्नी गुड्डी पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमे तीनो गंभीर घायल हो गए थे। तीनों को मारा हुआ समझकर हमलावर मौके से भाग गए थे। इसमें घनश्याम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

कोतवाली पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य साथियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस की चार टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए तीनो आरोपियों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में बांछित चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें