फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परमिट मिले बीते दस दिन, पांच बसों का शुरू हो सका संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने यातायात की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के संचालन को परमिट जारी कर दिए हैं। लेकिन, दस दिन बाद भी सभी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। 16 के सापेक्ष महज पांच बसें ही अपने निर्धारित रूट पर दौड़ रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को यातायात का संकट बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
ललितपुर में रोडवेज बसों के संचालन के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 18 जुलाई को परमिट की स्वीकृति दी थी। विभागीय अधिकारियों ने प्रक्रिया अपनाकर 25 जुलाई को परमिट प्राप्त कर लिए थे। इसके साथ ही बसों के संचालन की उम्मीद हो गई थी। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी बनी हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन, दस दिन बीतने के बाद भी अब तक सभी 16 रुटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। महज पांच रुटों पर ही बसें चल रहीं हैं। ऐसे में 11 रुटों पर बसों की कमी से यातायात का संकट बना हुआ है। हालत यह है कि तहसील महरौनी, मडावरा क्षेत्र में बसें नहीं चल रहीं हैं। यही नहीं जामनीबांध मार्ग पर एक भी बस नहीं हैं। इससे आने-जाने का भीषण संकट बना हुआ है। हालत यह है कि लोग समय से आना तो दूर पहुंच तक नहीं पा रहे हैं। कई स्थानों पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर तो कई बार वाहनों पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

-
1500 यात्रियों को खल रही बसों की कमी
रोडवेज की 16 बसें झांसी से ललितपुर और ललितपुर से तहसील ब्लॉक और कस्बा, गांव तक के लिए चलाई जानी हैं। लेकिन, 11 रूटों पर बसों के संचालन बंद होने से आवागमन को लेकर 1500 से अधिक सवारियों को परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगाें की मांग है कि बसों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाए। इससे आवागमन में सुविधा होगी।
-
इन रुटों पर शुरू नहीं हो सका बसों का संचालन
- कारीटोरन-झांसी वाया ललितपुर सौजना महरौनी
- गिरार- झांसी वाया ललितपुर सौजना कारीटोरन महरौनी
- मड़ावरा-झांसी वाया ललितपुर उल्दना कुम्हेड़ी महरौनी
- जगारा-झांसी वाया ललितपुर सौजना महरौनी
- पारौन-झांसी वाया ललितपुर पाचौनी देवरान बार
- कुम्हैड़ी-झांसी वाया ललितपुर सौजना खिरिया भारंजू
- सुकुवाढुकुवां- झांसी वाया ललितपुर तालबेहट बिरधा
- गाइयाघाट-झांसी वाया ललितपुर खिरिया छतारा
- नौहरकलां-झांसी वाया ललितपुर डोंगराकलां सीरोन, मनगुवां बंगरिया
- माताटीला-झांसी वाया ललितपुर तालबेहट
- बार-झांसी वाया ललितपुर
-
इन रुटों पर चल रहीं बसें
- किसलवास-झांसी वाया ललितपुर जखौरा
- झांसी-कैलगुवां वाया ललितपुर
- बालाबेहट-झांसी वाया ललितपुर जाखलौन पाली
- देवगढ़-झांसी वाया ललितपुर
- पाली से बरेली वाया ललितपुर झांसी
-
फोटो- 05
कैप्सन- विशाल यादव
ललितपुर से जामनीबांध के लिए बस का संचालन न होने से यातायात का संकट बना हुआ है।
- विशाल यादव
-
फोटो- 06
कैप्सन- ब्रजलाल अहिवार
जामनी से नाराहट होकर ललितपुर के लिए बस न चलने से आवागमन की समस्या बनी हुई है।
- ब्रजलाल अहिरवार
-
पांच रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शेष पर जीपीएस से सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।
-उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें