फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: नगर पालिका वार्ड 12...छह वर्ष बाद भी दूर नहीं हो सकी गलियों में भरे दूषित पानी की समस्या

Tue, 25 Nov 2025 10:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

नगर पालिका के वार्ड 12 आजादपुरा तृतीय में सड़कों पर नालियों का पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है तो वहीं कई गलियों में वर्षों से भरा हुआ है।
विज्ञापन
नगर पालिका के वार्ड 12 में घरों के बाहर भरा नालियों का गंदा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के वार्ड 12 आजादपुरा तृतीय में सड़कों पर नालियों का पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है तो वहीं कई गलियों में वर्षों से भरा हुआ है। निकासी न होने से पहले ही गलियां लबालब हैं। हल्की बारिश में ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। छह वर्ष से यह समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


दूषित पानी से निकलने को मजबूर
आजादपुरा तृतीय में मां शारदा इंटर कॉलेज के पीछे गलियों में नाली के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नाली का पानी सड़क से होकर बह रहा है। वहीं, खाली प्लाट व गलियों में जमा हुआ है। इससे गली में लोग गुम्मा और पत्थरों के सहारे निकलने को मजबूर हैं। कई घरों के लोग हमेशा गंदगी और दूषित पानी से होकर निकल रहे हैं। बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

खाली प्लॉट में कचरा
वार्ड में शिशु मंदिर के बगल वाली गली में नाली के पानी की निकासी न होने से रास्ता में पानी भरा हुआ है। खाली प्लाट में गलियों का कचरा फेंका जाता है। उठान होने के बाद भी लोग कचरा डाल देते हैं, जो रास्ता में भरे जमा पानी में गिर जाता है। इसके चलते दुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर कराई थी पानी की निकासी
पिछले दिनों तत्कालीन जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने वार्डवासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया था। यहां की हालत देखकर तत्काल पानी की निकासी कराई थी। साथ ही समस्या का स्थायी निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में भी लोग समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, बीते दिनों नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने भी निरीक्षण किया था। हालांकि हालत जस के तस हैं। लेड़ियापुरा में भी सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। पानी भरने पर मोहल्लावासी स्वयं ही सफाई करते हैं।

बिजली के लटक रहे तारों का जाल
वार्ड में दूषित पानी की समस्या के साथ ही खंभों की भी कमी बनी हुई है। यहां पर दम्मू के कुआं के आगे खंभा न होने से कनेक्शन वाले केबल पेड़, छतों और दरवाजों के आगे झूल रहे हैं। तारों की संख्या अधिक होने से जाल ही जाल नजर आ रहा है। अधिक लंबी दूरी होने से फाल्ट का खतरा बना हुआ है।

इनका यह है कहना
घर के पास दोनों ओर नाली का पानी जमा हो रहा है। इससे सुरक्षित निकलना मुश्किल है। - ब्रजेश नाथ
दूषित पानी और गंदगी से गली का रास्ता बजबजा रहा है। इससे दुर्गंध उठ रही है। - अनिल
घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे अकेले नहीं निकल पा रहे हैं। - प्रीति
वार्ड में मां शारदा इंटर कॉलेज के पीछे और शिशु मंदिर के पास गलियों में दूषित पानी की समस्या के निस्तारण का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। - दीपा विनोद कुशवाहा, सभासद
विज्ञापन


घरों के बाहर रास्तें में भरा नालियों का दूषित पानी...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें