फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नगर पालिका उपचुनाव...सपा के बाद भाजपा ने किया प्रत्याशी घोषित, सोनाली जैन को उतारा मैदान में

Sun, 28 Sep 2025 01:12 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

उपचुनाव में भाजपा और सपा आमने सामने आ गई हैं। कांग्रेस सपा को अपना समर्थन दे रही है। तो वहीं चुनाव को लेकर बसपा में अभी तक कोई भी हलचल दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी सोनाली जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए हो रहे उपचुनाव में सोनाली जैन अभिलाषा को प्रत्याशी घोषित किया है। चेयरमैन सरला जैन का निधन होने पर पार्टी ने उनकी पुत्र वधू सोनाली जैन को चुनाव मैदान में उतार रही है। उप चुनाव में भाजपा और सपा आमने सामने आ गई हैं। कांग्रेस सपा को अपना समर्थन दे रही है। तो वहीं, बसपा में अभी तक कोई भी हलचल दिखाई नहीं दी है, चुनाव को लेकर चुप्पी साधे हुये है।

विज्ञापन


सपा से हैं नीलम चौबे 

समाजवादी पार्टी ने भी दो दिन पहले अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है। सपा ने नीलम चौबे को मैदान में उतारा है।

यह है कार्यक्रम 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसके अंतर्गत 19 से 29 सितंबर तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, 30 सितंबर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, 03 अक्तूबर को नाम वापसी, 06 अक्तूबर को प्रतीक आवंटन, 15 अक्तूबर को मतदान एवं 17 अक्तूबर को मतगणना निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें