फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: कचहरी परिसर में मां ने बेटी को प्रेमी संग पकड़ा, जमकर हंगामा, मां बोली- युवक पहले से शादीशुदा

Sun, 01 Mar 2026 06:24 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मां का कहना था कि युवक पहले से शादीशुदा है और वह किसी भी कीमत पर अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देगी। भीड़ बढ़ती देख युवक हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गया। कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी परिसर में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवक मौके से भाग निकला, जबकि मां ने घर से निकली बेटी को पकड़कर विरोध जताया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मां-बेटी को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती घर से निकलकर अपने प्रेमी के साथ विवाह करने कचहरी परिसर पहुंची थी। युवक के पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आने पर परिजन इस संबंध के विरोध में थे। युवती पुलिस लाइन की ओर स्थित कैंटीन के पास खड़ी थी, तभी उसकी मां खोजते हुए वहां पहुंच गई। मां ने युवक को पकड़कर उस पर नाराजगी जताई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख युवक हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गया। मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि युवक के पिता ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जो पिछले एक वर्ष से चल रहा है। इसी दौरान युवक उसकी बेटी को अपने साथ ले गया।

मां का कहना था कि युवक पहले से शादीशुदा है और वह किसी भी कीमत पर अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देगी। वहीं युवती मां से हाथ छोड़ने की गुहार लगाती रही। कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। महिला ने अधिवक्ताओं की मदद से अपने पति को सूचना दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मां और बेटी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें