मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया जाता सम्मानित।
- फोटो : संवाद
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि आगे की राह तय करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानना चाहिए और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने मेधावियों से कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित रखें और उसी दिशा में मेहनत करते हुए पढ़ाई करें, सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी छात्र को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन पारसनाथ यादव ने युवाओं को कड़ी मेहनत और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सौरभ यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं और देश का भविष्य इन्हीं कंधों पर सुरक्षित है। इसके साथ अन्य वक्ताओं ने सभी को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया और मेहनत, अनुशासन और सही दिशा को ही सफलता की कुंजी बताया।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर रहे आकर्षण का केंद्र
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर विजेता रहे। इन होनहार छात्रा-छात्राओं को जब मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओ ने भी अपने आप काे गौरवान्वित महसूस किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद
कार्यक्रम में बैठे विद्यार्थी व अतिथि।
- फोटो : संवाद
इस कार्यक्रम में सम्मानित होकर काफी अच्छा लगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को इस प्रकार से बड़े मंच पर सम्मान मिलने पर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। आगे भी इसी प्रकार से मेहनत करके पढ़ाई कर अपने जिले का नाम रोशन करेंगे।
अनिर्वत रावत
परीक्षा में अच्छे अंक पाने पर और उसके लिए उसे सम्मान मिलने से काफी खुश हूं। अमर उजाला का यह प्रयास काफी सराहनीय और प्रोत्साहित करने वाला है। -
आशी शर्मा
सम्मान समारोह में सम्मानित होने के लिए बुलाए जाने के बाद से वह अपने आप को गौरांवित महसूस कर रही थी। वह अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में आई। यहां सम्मानित होने पर उसे और उसके अभिभावकों को काफी खुशी मिली।
वैष्णवी निगम
बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलने पर अन्य बच्चों के साथ वह भी काफी खुश है। इस प्रकार से सम्मानित होने पर उसे पढ़ाई करने के लिए और अधिक प्रेरणा मिली।
- सिद्धि राय
कार्यक्रम के दौरान का वीडियो...