कृषि विभाग ने महरौनी और बिरधा में निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में खाद बेचने के मामले में उर्वरक की दो दुकानों को निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती के मुताबिक महरौनी के मड़ावरा रोड स्थित किसान मित्र के संचालक निशांत साहू को नाेटिस दिया है। जिसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व दुकान का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेची जा रही थी। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने उक्त दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, कस्बा बिरधा में मेन रोड स्थित अहिंसा ट्रेडर्स के संचालक प्रतीक जैन को नोटिस दिया गया है। जिसमें दुकान पर उर्वरक की अधिक रेट पर बिक्री होना बताया गया। जिला कृषि अधिकारी ने उक्त दुकान का उर्वरक निबंधन प्रमाणपत्र भी निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया है।